कहीं भी बैठ कर फोन से पता कर सकते हैं किसी दूसरे की लोकेशन, जानिए कैसे - BAGFILL - Coupons, Cashback, Offers, Promo Code , News , Interviews , Quotes & Events

Breaking News

BAGFILL - Coupons, Cashback, Offers, Promo Code , News , Interviews , Quotes & Events

Find latest discount coupons , offers and News , for all online shopping websites in India. we ensure you get the right news , updates of promo codes and coupon codes for 2018. Get the latest and up-to-date coupons & cashback offers on some of India's top online shopping sites like Amazon, Paytm, Snapdeal, Flipkart, Myntra,etc & we Interview all upcoming Famous personalities .

Advertisement

Advertisement

Tuesday, 16 January 2018

कहीं भी बैठ कर फोन से पता कर सकते हैं किसी दूसरे की लोकेशन, जानिए कैसे

किसी की लोकेशन पता करना आसान काम नहीं होता है, वो भी लाइव लोकेशन। आज हम आपको एक ऐसी ही ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी के भी फोन की लाइव लोकेशन का आसानी से पता लगा सकते हैं। अगर आपका फोन कहीं खो भी जाता है तो आप अपने फोन की लोकेशन का भी आसानी से पता लगा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप फोन की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप इंस्टॉल करनी होगी। इस ऐप का नाम है GPS tracker Followme। इसे इंस्टॉल करने के बाद इस ऐप में आपको रजिस्टर करना होगा। आपको बता दें कि जिस फोन को ट्रैक करना है उसमें यह ऐप होना जरूरी है। अगर यह ऐप नहीं होगा तो ट्रैक नहीं कर पाएंगे।

ऐप इस्टॉल करने के बाद जैसे ही आप ऐप को खोलेंगे, तो खोलते ही कई ऑप्शन आएंगे। यहां सेटिंग्स में जाना है। अब नया पेज खुल जाएगा। अब सबसे ऊपर नए यूजर के रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा। अब इसपर क्लिक करें। क्लिक करते ही यहां आपको यूजर नेम, पासवर्ड और ईमेल आईडी डालनी हैं। अब कंटीन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां ट्रेक इंटरवॉल को 1 मिनट कर दें, ताकि फोन के हर एक मिनट की लोकेशन मिलती रहे। इसके बाद इसे सेव कर देंगे। अब आपका काम पूरा हो चुका है।

ऐसे करें ट्रैक: फोन ट्रैक करने के लिए अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर से https://www.followmee.com/m/login.aspx पर लॉगिन करना होगा। जैसे ही आप लॉगिन करेंगे तो दो ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से दूसरे नंबर पर आ रहे Continue to My Map पर क्लिक करना है। जैसे ही आप मायमैप पर क्लिक करेंगे तो उस फोन की लोकेशन आ जाएगी। जिस जगह पर फोन वह जगह गूगल मैप पर दिखाई देगी। इसके साथ इसका पता भी आएगा। अगर आपके फोन की लोकेशन बदलती है तो भी आपको इसका पता चलता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Advertisement